आसमान का शामियाना
आज यहाँ, कल रवाना, बंजारा
कोई न पक्का ठिकाना, बंजारा
रंगीन घाघरे, चाँदी के गहने
इक अलबेला ज़माना, बंजारा
अलाव के पास नाचे-गाए
हर रात इक तराना, बंजारा
'पराग' धरती ही घर इसका
आसमान शामियाना, बंजारा
कठिन शब्द: रवाना – चल देना · तराना – गीत · शामियाना – बड़ा तंबू