गुनगुनाती कहानियाँ
मुसाफ़िर सुनाते रास्ते की कहानियाँ
बूढ़े दोहराते रास्ते की कहानियाँ
अलाव के पास बैठके
बच्चे सुन पाते रास्ते की कहानियाँ
हर गाँव, हर कुआँ
कुछ कह जाते, रास्ते की कहानियाँ
'पराग' उम्र भर दिल में
गुनगुनाते रास्ते की कहानियाँ
कठिन शब्द: अलाव – आग का घेरा