सब्र की मिसाल
सहें हर हाल, सड़क किनारे के पत्थर
बीते कितने साल, सड़क किनारे के पत्थर
मुसाफ़िर बैठें इनपे
रखें ख़याल, सड़क किनारे के पत्थर
'पराग' सब्र की सबसे
पुरानी मिसाल, सड़क किनारे के पत्थर
कठिन शब्द: सब्र – धीरज
श्रेणी: सफ़र और रास्ते · विषय-सूची
सहें हर हाल, सड़क किनारे के पत्थर
बीते कितने साल, सड़क किनारे के पत्थर
मुसाफ़िर बैठें इनपे
रखें ख़याल, सड़क किनारे के पत्थर
'पराग' सब्र की सबसे
पुरानी मिसाल, सड़क किनारे के पत्थर
कठिन शब्द: सब्र – धीरज
सड़क किनारे सफ़ेद-लाल रंगे पत्थरों की क़तार,
रात में चमकें, बताएँ, कहाँ है सड़क का किनार।
दिन में थका मुसाफ़िर उनपे बैठके सुस्ताए,
बच्चे उनपे कूदें, खेलें, गिरें, फिर मुस्काएँ।
बरसों से वहीं पड़े हैं, धूप, बारिश, ठंड सहे,
न कोई शिकायत, बस राह की निगरानी करते रहे।
'पराग', सड़क किनारे के पत्थर चुपचाप सेवा करते हैं,
जो किसी की नज़र में न आएँ, वही रास्तों को सच्चा रखते हैं।
कठिन शब्द: सुस्ताना – आराम करना · निगरानी – देखरेख