सारा जहान इसी पे
मीरा की तान, प्रेम की राह
राधा का ध्यान, प्रेम की राह
काँटों भरी, फिर भी
लगे आसान, प्रेम की राह
जो चले, कर दे
सब कुछ क़ुर्बान, प्रेम की राह
'पराग' इसी पे बसा
सारा जहान, प्रेम की राह
कठिन शब्द: तान – सुर · क़ुर्बान – न्योछावर
श्रेणी: सफ़र और रास्ते · विषय-सूची
मीरा की तान, प्रेम की राह
राधा का ध्यान, प्रेम की राह
काँटों भरी, फिर भी
लगे आसान, प्रेम की राह
जो चले, कर दे
सब कुछ क़ुर्बान, प्रेम की राह
'पराग' इसी पे बसा
सारा जहान, प्रेम की राह
कठिन शब्द: तान – सुर · क़ुर्बान – न्योछावर
मीरा ने महल छोड़ा, हाथ में इक इकतारा,
प्रेम की राह पे चली, जैसे कोई बहती धारा।
लोग हँसे, ताने मारे, ज़हर का प्याला भी आया,
पर उसने हर दुख को इक भजन बनाके गाया।
नंगे पाँव, गाँव-गाँव, बस इक ही नाम लिए,
जैसे सारी दुनिया छोड़के इक ही दीया जिए।
'पराग', प्रेम की राह कठिन है, पर सबसे सुंदर है,
जो उसपे चले, उसका हर आँसू भी इक मंदिर है।
कठिन शब्द: इकतारा – इक तार का वाद्य · ताना – कटाक्ष