दीये का पहरा
हरा-रंगा चेहरा, कथकली
भावों का गहरा, कथकली
मुकुट, घेरदार पोशाक
सोना-सुनहरा, कथकली
'पराग' केरल की रातों पे
दीये का पहरा, कथकली
कठिन शब्द: मुकुट – ताज · पहरा – रखवाली
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
हरा-रंगा चेहरा, कथकली
भावों का गहरा, कथकली
मुकुट, घेरदार पोशाक
सोना-सुनहरा, कथकली
'पराग' केरल की रातों पे
दीये का पहरा, कथकली
कठिन शब्द: मुकुट – ताज · पहरा – रखवाली
घंटों बैठके चेहरे पे रंग चढ़ें, हरा, लाल, सफ़ेद,
हर रंग बताए पात्र का गुण, उसका भेद।
बड़ा मुकुट, फूली पोशाक, लंबे-लंबे नाख़ून चमकें,
आँखों की पुतलियाँ घूमें, भौंहें तक थिरकें।
रात भर मंदिर के आँगन में बड़ा दीया जले,
महाभारत की कथाएँ बिना बोले चलें।
'पराग', कथकली कहे, कि चेहरा भी इक किताब है,
जो आँखों से पढ़ ले, उसके पास हर जवाब है।
कठिन शब्द: पात्र – कथा का किरदार · भेद – फ़र्क़ · थिरकना – हिलना-नाचना