सपनों का शिवाला
सफ़ेद उजाला, कैनवास
ख़ाली इक प्याला, कैनवास
हर रंग को गोद में
प्यार से सँभाला, कैनवास
'पराग' चित्रकार के सपनों का
इक शिवाला, कैनवास
कठिन शब्द: कैनवास – चित्र बनाने का मोटा कपड़ा · शिवाला – मंदिर
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
सफ़ेद उजाला, कैनवास
ख़ाली इक प्याला, कैनवास
हर रंग को गोद में
प्यार से सँभाला, कैनवास
'पराग' चित्रकार के सपनों का
इक शिवाला, कैनवास
कठिन शब्द: कैनवास – चित्र बनाने का मोटा कपड़ा · शिवाला – मंदिर
कोरा, ख़ाली, सफ़ेद, लकड़ी के ढाँचे पे कसा हुआ,
जैसे कोई सपना अभी आँखों में बसा हुआ।
पहली रेखा डरते-डरते, फिर रंगों की बौछार,
धीरे-धीरे उभरें चेहरे, पेड़, पहाड़, बहार।
हर परत के नीचे छुपी पिछली कोई परत,
जैसे यादों के नीचे दबा कोई पुराना ख़त।
'पराग', कैनवास कहे, कि ख़ालीपन से मत डरो,
हर कोरा पन्ना बुलाए, आओ, कोई रंग भरो।
कठिन शब्द: परत – तह · बौछार – झड़ी