इक धागे में जीवन
गंडा-बंधन, गुरु की दीक्षा
पूरा समर्पण, गुरु की दीक्षा
गुड़ और चने के संग
मन का अर्पण, गुरु की दीक्षा
'पराग' इक धागे में बँधा
सारा जीवन, गुरु की दीक्षा
कठिन शब्द: गंडा-बंधन – घरानों में शिष्य बनाने की रस्म · समर्पण – पूरी तरह सौंपना · अर्पण – भेंट