मन की गर्द
दिल का दर्द, सुर में रोना
रातें सर्द, सुर में रोना
सारंगी-सी काँपती आवाज़
चेहरा ज़र्द, सुर में रोना
'पराग' धुल जाए जिससे
मन की गर्द, सुर में रोना
कठिन शब्द: सर्द – ठंडी · ज़र्द – पीला · गर्द – धूल
श्रेणी: कला और संगीत · विषय-सूची
दिल का दर्द, सुर में रोना
रातें सर्द, सुर में रोना
सारंगी-सी काँपती आवाज़
चेहरा ज़र्द, सुर में रोना
'पराग' धुल जाए जिससे
मन की गर्द, सुर में रोना
कठिन शब्द: सर्द – ठंडी · ज़र्द – पीला · गर्द – धूल
जब आँसू शब्दों से भारी हो जाएँ,
तब सुर बनके गले से बाहर आएँ।
बिरहा, मरसिया, विदाई का गीत, सबमें इक ही बात,
दुख को गा लो, तो हल्की हो जाए रात।
आवाज़ काँपे, आँखें भीगें, पर सुर न टूटे,
जैसे बादल बरसें, पर आसमान न छूटे।
'पराग', सुर में रोना सिखाए, कि आँसू भी कला बन सकते हैं,
जो दर्द को गा ले, उसके ज़ख़्म भी सँवर सकते हैं।
कठिन शब्द: मरसिया – शोक-गीत · ज़ख़्म – घाव