बेघर का घर
फैले पर, खुला आसमान
न कोई डर, खुला आसमान
पिंजरे से छूटे पंछी का
पहला सफ़र, खुला आसमान
'पराग' बेघर का भी
सबसे बड़ा घर, खुला आसमान
कठिन शब्द: पर – पंख · बेघर – जिसका घर न हो
श्रेणी: आसमान और तारे · विषय-सूची
फैले पर, खुला आसमान
न कोई डर, खुला आसमान
पिंजरे से छूटे पंछी का
पहला सफ़र, खुला आसमान
'पराग' बेघर का भी
सबसे बड़ा घर, खुला आसमान
कठिन शब्द: पर – पंख · बेघर – जिसका घर न हो
न छत, न दीवार, न कोई बंद झरोखा,
खुला आसमान, जैसे आज़ादी का इक मौक़ा।
बच्चे पतंग उड़ाएँ, पंछी लगाएँ ऊँची उड़ान,
हर सपने को मिल जाए अपना इक जहान।
बंद कमरों से निकलो, तो साँस भी खुलकर आए,
मन के सारे बंधन जैसे पल भर में ढह जाएँ।
'पराग', खुला आसमान सिखाए, कि सीमा बस मन में है,
जो खुलके जिए, उसकी उड़ान हर कण में है।
कठिन शब्द: झरोखा – छोटी खिड़की · कण – छोटा टुकड़ा