रब का करम
सर्दी में गरम, धूप की चादर
रेशम-सी नरम, धूप की चादर
ठिठुरन का मिटा दे
हर इक भरम, धूप की चादर
'पराग' आँगन पे बरसे
रब का करम, धूप की चादर
कठिन शब्द: ठिठुरन – ठंड से काँपना · भरम – भ्रम · करम – कृपा
श्रेणी: आसमान और तारे · विषय-सूची
सर्दी में गरम, धूप की चादर
रेशम-सी नरम, धूप की चादर
ठिठुरन का मिटा दे
हर इक भरम, धूप की चादर
'पराग' आँगन पे बरसे
रब का करम, धूप की चादर
कठिन शब्द: ठिठुरन – ठंड से काँपना · भरम – भ्रम · करम – कृपा
जाड़े की सुबह, आँगन में बिछ जाए धूप की चादर,
दादी बैठें खाट पे, मूँगफली की झोली भरकर।
बच्चे लोटें, बिल्ली ऊँघे, कपड़े सूखें तार पे,
हर कोई सिमटा आए उस गुनगुने प्यार पे।
धीरे-धीरे खिसके धूप, दीवार की ओर बढ़े,
संग-संग खाट भी सरके, जैसे कोई पीछा करे।
'पराग', धूप की चादर कहे, कि छोटी ख़ुशियाँ बड़ी होती हैं,
जो गुनगुनी धूप में बैठे, उसकी चिंताएँ सोती हैं।
कठिन शब्द: खाट – चारपाई · गुनगुना – हल्का गरम