ग़मों की फ़रामोशी
गहरी ख़ामोशी, तारों भरी रात
हवा की सरगोशी, तारों भरी रात
ऐसा नूर बरसे
छाए मदहोशी, तारों भरी रात
'पराग' दिन के ग़मों की
फ़रामोशी, तारों भरी रात
कठिन शब्द: सरगोशी – फुसफुसाहट · मदहोशी – नशा-सा · फ़रामोशी – भूल जाना
श्रेणी: आसमान और तारे · विषय-सूची
गहरी ख़ामोशी, तारों भरी रात
हवा की सरगोशी, तारों भरी रात
ऐसा नूर बरसे
छाए मदहोशी, तारों भरी रात
'पराग' दिन के ग़मों की
फ़रामोशी, तारों भरी रात
कठिन शब्द: सरगोशी – फुसफुसाहट · मदहोशी – नशा-सा · फ़रामोशी – भूल जाना
रेगिस्तान की रेत पे, या पहाड़ों की गोद में,
जहाँ न शहर की रोशनी हो, न धुआँ किसी मोड़ में।
वहाँ रात में ऊपर देखो, तो साँस थम जाए,
इतने तारे, कि आसमान ही कम पड़ जाए।
ठंडी हवा, अलाव की आग, और ऊपर ये मेला,
इंसान लगे छोटा, पर फिर भी न अकेला।
'पराग', तारों भरी रात बताए, कि छोटा होना भी सुंदर है,
जो इस विशालता को देखे, उसका मन समंदर है।
कठिन शब्द: अलाव – आग का घेरा · विशालता – बहुत बड़ा होना