फूलों की भीगी सुगंध
बादलों में बंद, आसमानी चिट्ठी
लफ़्ज़ बस चंद, आसमानी चिट्ठी
बारिश बनके बरसे
जो हो पसंद, आसमानी चिट्ठी
'पराग' भेजे फूलों की
भीगी सुगंध, आसमानी चिट्ठी
कठिन शब्द: चंद – कुछ · सुगंध – ख़ुशबू
श्रेणी: आसमान और तारे · विषय-सूची
बादलों में बंद, आसमानी चिट्ठी
लफ़्ज़ बस चंद, आसमानी चिट्ठी
बारिश बनके बरसे
जो हो पसंद, आसमानी चिट्ठी
'पराग' भेजे फूलों की
भीगी सुगंध, आसमानी चिट्ठी
कठिन शब्द: चंद – कुछ · सुगंध – ख़ुशबू
कभी बारिश की इक बूँद, कभी इंद्रधनुष का रंग,
आसमान भेजे चिट्ठी, बिना डाकिए के संग।
हवा पढ़के सुनाए, पेड़ झूमें, फूल मुस्काएँ,
धरती उसका जवाब भेजे, जब नई फ़सलें लहराएँ।
कोई उदास हो, तो सुबह की पहली किरण में आए,
"फिर से उठो," जैसे कोई अपना हौले से समझाए।
'पराग', आसमानी चिट्ठी कहे, कि हर दिन कुछ संदेसा लाता है,
जो ध्यान से पढ़े, वही उसका मतलब पाता है।
कठिन शब्द: डाकिया – चिट्ठी लाने वाला · हौले – धीरे · संदेसा – संदेश