थके राही की आग़ोश
सब ख़ामोश, श्मशान
लौटाए होश, श्मशान
थके हर राही को
दे आग़ोश, श्मशान
'पराग' ठंडा कर दे
हर इक जोश, श्मशान
कठिन शब्द: होश – समझ · आग़ोश – गोद
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
सब ख़ामोश, श्मशान
लौटाए होश, श्मशान
थके हर राही को
दे आग़ोश, श्मशान
'पराग' ठंडा कर दे
हर इक जोश, श्मशान
कठिन शब्द: होश – समझ · आग़ोश – गोद
यहाँ न कोई राजा, न रंक, न ऊँचा, न नीचा,
सबको इक ही धरती ने आख़िर में सींचा।
जो यहाँ आए, कुछ पल को दुनिया भूल जाए,
मोह, लालच, झगड़े, सब धुएँ में घुल जाए।
कहते हैं, श्मशान में जो वैराग जागे, वो बस घड़ी भर का,
बाहर निकलते ही फिर वही खेल दुनिया भर का।
'पराग', श्मशान कहे, कि जो यहाँ सीखा, उसे साथ रखना,
जीवन छोटा है, इसे प्यार से चखना।
कठिन शब्द: रंक – ग़रीब · वैराग – मोह से दूरी