सबको माफ़
सबको माफ़, मौत की तैयारी
मन को साफ़, मौत की तैयारी
किसी का हक़ न रहे बाक़ी
करना इंसाफ़, मौत की तैयारी
'पराग' सुकून से ओढ़ना
यादों का लिहाफ़, मौत की तैयारी
कठिन शब्द: हक़ – अधिकार · इंसाफ़ – न्याय · लिहाफ़ – रज़ाई
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
सबको माफ़, मौत की तैयारी
मन को साफ़, मौत की तैयारी
किसी का हक़ न रहे बाक़ी
करना इंसाफ़, मौत की तैयारी
'पराग' सुकून से ओढ़ना
यादों का लिहाफ़, मौत की तैयारी
कठिन शब्द: हक़ – अधिकार · इंसाफ़ – न्याय · लिहाफ़ – रज़ाई
तैयारी का मतलब न डरना, न रोना, न घबराना,
बस अपने हिसाब-किताब को प्यार से निपटाना।
जिससे रूठे, उससे मिलना, जिससे लिया, लौटाना,
अपनों को कितना चाहा, ये खुलकर जताना।
जो सीखा, वो सिखा देना, जो पाया, वो बाँट देना,
बच्चों के हाथ में अपने अनुभव की पोटली थमा देना।
'पराग', मौत की तैयारी कहे, कि हल्का होके जाना ही समझदारी है,
जो हर दिन ऐसे जिए, उसकी हर सुबह इक तैयारी है।
कठिन शब्द: निपटाना – पूरा करना · पोटली – छोटी गठरी