बूढ़ा माली जानता है
ढलती लाली, मौत का सौंदर्य
झुकी डाली, मौत का सौंदर्य
पत्ता गिरे, तो लगे
अदा निराली, मौत का सौंदर्य
'पराग' जानता है
बूढ़ा माली, मौत का सौंदर्य
कठिन शब्द: अदा – अंदाज़ · निराली – अनोखी
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
ढलती लाली, मौत का सौंदर्य
झुकी डाली, मौत का सौंदर्य
पत्ता गिरे, तो लगे
अदा निराली, मौत का सौंदर्य
'पराग' जानता है
बूढ़ा माली, मौत का सौंदर्य
कठिन शब्द: अदा – अंदाज़ · निराली – अनोखी
ढलता सूरज सबसे सुंदर, जब आसमान को रँग जाए,
झरता पत्ता भी गिरते-गिरते इक नाच दिखाए।
फूल मुरझाने से पहले सबसे गहरी ख़ुशबू दे,
जैसे जाने से पहले अपना सारा प्यार बाँट दे।
जापान में चेरी के फूलों को लोग देखने जाएँ,
क्योंकि वो कुछ ही दिन खिलें, फिर झड़ जाएँ।
'पराग', मौत का सौंदर्य कहे, कि नश्वर होना ही जीवन को अनमोल बनाता है,
जो सदा न रहे, उसी पे दिल सबसे ज़्यादा आता है।
कठिन शब्द: नश्वर – मिटने वाला · सदा – हमेशा