मौसी
माँ की परछाईं थी, बिल्कुल माँ-सी थी मौसी
जब भी आती, तो लगे कोई दुआ-सी थी मौसी
उसकी झोली में छुपे रहते थे लड्डू, क़िस्से
हम बच्चों के लिए ठंडी हवा-सी थी मौसी
माँ गई जब, तो उसी लौ से उजाला आया
एक ही दीप की दूजी ज़िया-सी थी मौसी
'पराग' "मौसी" में जो "माँ-सी" छुपा है, वो समझा
हर जनम में मेरे संग सदा-सी थी मौसी
कठिन शब्द: परछाईं – छाया · ज़िया – रौशनी · सदा – हमेशा