मामा
हर गर्मी की छुट्टी का त्योहार थे मामा
माँ के मायके का सारा प्यार थे मामा
कंधे पे बिठा के जो दिखाते थे समंदर
उस दिन मेरे लिए सारा संसार थे मामा
माँ ने ससुराल में जो आँसू छुपाए थे
उन आँसुओं के एक ही हक़दार थे मामा
'पराग' अब ननिहाल की वो राह है सूनी
उस गाँव की हर सुबह की बहार थे मामा
कठिन शब्द: मायका – शादी से पहले का घर · हक़दार – जिसका हक़ हो · ननिहाल – नाना-नानी का घर