जुड़वाँ
इक ही कोख, इक ही घड़ी, इक ही दुआ, जुड़वाँ
दो बदन में धड़कता एक ही दिल-सा, जुड़वाँ
एक रोए तो दूजे की भी आँख भर आए
एक हँस दे तो दूजा भी खिला, जुड़वाँ
आईने में भी देखें तो कोई फ़र्क़ न लगे
जैसे इक लौ से जली दो शमा, जुड़वाँ
'पराग' दुनिया को दो जिस्म दिखें, मुझको इक रूह
एक ही गीत के दो बोल जुदा, जुड़वाँ
कठिन शब्द: कोख – गर्भ · शमा – दीपक · जिस्म – शरीर · रूह – आत्मा