बूढ़े माँ-बाप
दरवाज़े पे बैठे हैं लिए इंतज़ार, माँ-बाप
हर आहट पे उठते हैं बार-बार, माँ-बाप
जिनकी उँगली पकड़ के हमने चलना सीखा
आज ख़ुद लाठी के हैं तलबगार, माँ-बाप
उनकी कमज़ोर-सी काया में छुपा है सब कुछ
जैसे इक बीज में छुपा हो पूरा गुलज़ार, माँ-बाप
'पराग' मंदिर भी गया, तीर्थ भी किए मैंने
घर में ही बैठे थे मेरे सरकार, माँ-बाप
कठिन शब्द: तलबगार – ज़रूरतमंद, चाहने वाला · काया – शरीर · गुलज़ार – फूलों से भरा बाग़ · सरकार – मालिक, भगवान