बिछड़ा यार
जो मेरे साथ था हर पल, वो यार किधर गया
इक हँसी छोड़ गया, और बे-ख़बर गया
न कोई झगड़ा हुआ, न कोई शिकवा था
वक़्त की धूल में धुँधला-सा सफ़र गया
आज भी उसकी हँसी गूँजती है कानों में
दूर जा कर भी वो मुझमें ही ठहर गया
'पराग' ढूँढ रहा हूँ उसे हर इक भीड़ में अब
जो मेरे साथ था, कब किस शहर गया
कठिन शब्द: बे-ख़बर – बिना बताए · शिकवा – शिकायत