पहला प्यार
किताबों में छुपा इक गुलाब था, पहला प्यार
अधूरा-सा कोई मीठा ख़्वाब था, पहला प्यार
न कुछ कहा, न सुना, बस नज़र ही बोली थी
हर इक सवाल का ख़ुद ही जवाब था, पहला प्यार
जिसकी इक झलक से ही रौशन हुआ सारा जहाँ
ज़मीं पे उतरा हुआ आफ़ताब था, पहला प्यार
'पराग' उम्र भर की सब किताबें भूल गया
जो याद रह गया, वो इक बाब था, पहला प्यार
कठिन शब्द: ख़्वाब – सपना · आफ़ताब – सूरज · बाब – अध्याय