डाकिया
हर गली में लिए आता था इंतज़ार, डाकिया
किसी आँगन में ख़ुशी, किसी में बहार, डाकिया
उसकी साइकिल की घंटी पे दौड़ आते थे सब
किसी माँ के लिए बेटे का प्यार, डाकिया
एक थैले में लिए सारे शहर के आँसू
जैसे कंधे पे उठाए हो संसार, डाकिया
'पराग' अब कोई ख़त नहीं आता, न वो घंटी
फिर भी दरवाज़े पे ठहरी है पुकार, डाकिया
कठिन शब्द: ख़त – चिट्ठी