चौकीदार
सारी बस्ती सो गई, इक वो ही जागा, चौकीदार
सबकी नींदों का पिरोए इक धागा, चौकीदार
"जागते रहो" की सदा, और लाठी की ठक-ठक
अँधेरों से कभी भी न भागा, चौकीदार
उसकी आँखों में जो जलती है इक छोटी-सी लौ
उससे रौशन है सितारों का तागा, चौकीदार
'पराग' सुबह जो हुई, तो वो चुपचाप चला गया
किसी से कुछ न कहा, न कुछ माँगा, चौकीदार
कठिन शब्द: सदा – पुकार · तागा – धागा