कोच
धूप में बहता रहा जिसका पसीना, कोच
हार में भी जो दिखाए चौड़ा सीना, कोच
"फिर से दौड़ो!" की जो फटकार में भी प्यार था
उसने सिखलाया हमें गिर के भी जीना, कोच
उसकी सीटी पे जो दौड़े थे वो नन्हे-से क़दम
आज छूते हैं वो पर्वत का भी ज़ीना, कोच
'पराग' मेडल तो गले में मेरे पहनाए गए
मेरी हर जीत के पीछे का क़रीना, कोच
कठिन शब्द: फटकार – डाँट · ज़ीना – सीढ़ी · क़रीना – सलीक़ा, तरीक़ा