राखी बहन
ख़ून की नहीं, फिर भी बँधी इक डोर, राखी बहन
जिसने भाई कहा, साथ हर ओर, राखी बहन
न कोई रिश्ता था, न कोई नाता पहले
इक राखी ने बदल दी जीवन की भोर, राखी बहन
जिस धागे को कहते हैं कच्चा सारे लोग
उसमें बँधा है सदियों का ज़ोर, राखी बहन
'पराग' दिल ने जिसे चुन लिया हो बहन
वो रहे पास हमेशा, किसी भी छोर, राखी बहन
कठिन शब्द: डोर – धागा · भोर – सुबह · छोर – किनारा