धर्म का भाई
मेरी दिवाली में शामिल, मैं उसकी ईद, धर्म का भाई
हर मुसीबत में बना इक उम्मीद, धर्म का भाई
माँ ने जिस दिन उसके माथे पे टीका लगाया
उस दिन से हुआ घर का मुरीद, धर्म का भाई
अलग मज़हब, अलग इबादत, अलग राहें
फिर भी इक ही ख़ुदा की है दीद, धर्म का भाई
'पराग' ख़ून के रिश्ते भी टूट जाते हैं
इस रिश्ते पे है ख़ुद रब की ताईद, धर्म का भाई
कठिन शब्द: मुरीद – चाहने वाला, भक्त · इबादत – पूजा · दीद – दर्शन · ताईद – समर्थन, मुहर