तेरा नाम
हर दीवार, हर पत्ते पे लिखा, तेरा नाम
मेरे होंठों पे हर पल सजा, तेरा नाम
मंदिर गया, तो वहाँ भी यही दुआ निकली
माला के हर मनके में जपा, तेरा नाम
तीन अक्षर का छोटा-सा इक लफ़्ज़, फिर भी
सारी कायनात में गूँजा, तेरा नाम
'पराग' जब मैं न रहूँ, तो पत्थर पे लिखना
मेरे नाम से पहले लिखा, तेरा नाम
कठिन शब्द: मनका – माला का दाना · कायनात – ब्रह्मांड