नोक-झोंक
सुबह से शाम तलक सारे घर, नोक-झोंक
चाय में चीनी पे भी हर पहर, नोक-झोंक
"तुमने फिर गीला तौलिया बिस्तर पे रखा!"
"तुम भी तो भूलीं थीं..." इधर-उधर, नोक-झोंक
दो पत्थर टकराएँ, तो चिंगारी उठे
उस चिंगारी से रौशन सारा सफ़र, नोक-झोंक
'पराग' जिस दिन ये तकरार न हो घर में
लगे जैसे वो न हो मेरा हमसफ़र, नोक-झोंक
कठिन शब्द: तलक – तक · पहर – दिन का हिस्सा · तकरार – बहस · हमसफ़र – जीवन-साथी