कवि पराग

श्रेणी: इश्क़ · विषय-सूची

शर्माना

विषय 0116 · श्रेणी: इश्क़

उसका शर्माना

कविता 231 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.5/4

लाल हो जाना उसके गाल, उसका शर्माना
बिन कहे कह जाना हर ख़याल, उसका शर्माना

दुपट्टे के कोने को उँगली पे लपेटना
और नज़रें फेर लेना, कमाल, उसका शर्माना

जैसे सृष्टि की पहली सुबह खुली हो
वैसा ही था इक जमाल, उसका शर्माना

'पराग' उम्र बीती, बाल सफ़ेद हुए, फिर भी
आज भी है वही बेमिसाल, उसका शर्माना

कठिन शब्द: सृष्टि – संसार · जमाल – सुंदरता · बेमिसाल – अनुपम

झुकी पलकें

कविता 232 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.9/4

जब भी मैं उसकी तारीफ़ करूँ, वो पलकें झुका लेती है
अपने गालों की लाली को हाथों से छुपा लेती है

"चुप रहो," कह के मुड़ जाए, पर होंठों पे हँसी रहती
उसकी हर इक "ना" में जैसे इक मीठी "हाँ" कहती

उसकी झुकी पलकों में मैंने इक पूरी साँझ देखी है
जैसे धरती ने सूरज से चुपके-चुपके बात की है

'पराग' लोग कहते हैं, प्यार पुराना होके ढल जाता है
पर उसका शर्माना आज भी पहला दिन बन जाता है

कठिन शब्द: साँझ – शाम