नदी किनारे
बैठे रहे हम जाने कितने पहर, नदी किनारे
गिनते रहे इक-इक ढलती लहर, नदी किनारे
उसने पत्थर फेंके, मैंने छल्ले गिने
वक़्त गया जैसे थोड़ी देर ठहर, नदी किनारे
डूबते सूरज ने पानी पे जो आग लिखी
उसमें दिख गया अनंत का शहर, नदी किनारे
'पराग' उस शाम का रंग न उतरा कभी
हर ग़ज़ल में है उसका असर, नदी किनारे
कठिन शब्द: पहर – दिन का हिस्सा