कवि पराग

श्रेणी: इश्क़ · विषय-सूची

उसकी ज़ुल्फ़ें

विषय 0108 · श्रेणी: इश्क़

उसकी ज़ुल्फ़ें

कविता 215 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.5/4

सावन की उमड़ी हुई घटा, उसकी ज़ुल्फ़ें
खुल जाएँ तो महके हवा, उसकी ज़ुल्फ़ें

चेहरे पे गिरें, तो चाँद छुप जाए
हटाए तो इक नई अदा, उसकी ज़ुल्फ़ें

उनकी इक लट में उलझ के ये जाना
रात भी होती है इक दुआ, उसकी ज़ुल्फ़ें

'पराग' कोई पूछे, मैं कहाँ खो गया
बस इक जवाब है, सदा, उसकी ज़ुल्फ़ें

कठिन शब्द: ज़ुल्फ़ – बाल · घटा – काले बादल · अदा – अंदाज़ · लट – बालों का गुच्छा · सदा – हमेशा

गजरा

कविता 216 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.8/4

शाम को जब वो बालों में मोगरे का गजरा लगाती है
सारी गली उस ख़ुशबू से जैसे पल में भर जाती है

जब वो झुक के दीया जलाए, ज़ुल्फ़ें आगे आ जाती हैं
लौ और ज़ुल्फ़ की परछाइयाँ दीवारों पे गाती हैं

उसकी लंबी चोटी पे वो सफ़ेद फूल यूँ सजते हैं
जैसे काली रात में चुपके से सारे तारे जगते हैं

'पराग' मैं उन ज़ुल्फ़ों की छाँव में ही बसना चाहूँ
मोगरे की उस ख़ुशबू में उम्र भर रहना चाहूँ

कठिन शब्द: गजरा – फूलों की माला जो बालों में लगाई जाती है · मोगरा – बेला का फूल