कवि पराग

श्रेणी: इश्क़ · विषय-सूची

पहली बारिश में साथ

विषय 0105 · श्रेणी: इश्क़

बारिश में

कविता 209 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.2/4

भीगते रहे देर तक साथ, बारिश में
थामा पहली बार उसका हाथ, बारिश में

छतरी थी, पर खोलने का मन न हुआ
बूँदों ने कह दी दिल की बात, बारिश में

हर इक बूँद में देखा उसका चेहरा
जैसे आसमाँ ने भेजी हो सौग़ात, बारिश में

'पराग' अब भी जब बादल गरजते हैं
लौट आती है वो पहली रात, बारिश में

कठिन शब्द: सौग़ात – तोहफ़ा

आधी चाय

कविता 210 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.5/4

सावन की पहली बारिश में वो भीगी-भीगी आई थी
उसका दुपट्टा टपक रहा था, वो कितना शर्माई थी

चाय की टपरी के नीचे हम दोनों ने पनाह ली
इक प्याली चाय दोनों ने आधी-आधी बाँट ली

टीन की छत पे बूँदों ने जो इक मीठी धुन छेड़ी थी
लगा कि सारी क़ुदरत ने हम दोनों की बात छेड़ी थी

'पराग' अब कितनी बारिशें आईं, कितने मौसम बीत गए
पर उस इक आधी चाय के ज़ायक़े सब पर जीत गए

कठिन शब्द: टपरी – छोटी दुकान · पनाह – शरण · क़ुदरत – प्रकृति · ज़ायक़ा – स्वाद