मेहँदी
चढ़ गया जो गहरा रंग, मेहँदी
दिल में जगा गई उमंग, मेहँदी
हथेली पे छुपा के मेरा नाम
कर गई सबको दंग, मेहँदी
उसकी हथेली की लकीरों में उतर कर
बन गई क़िस्मत का अंग, मेहँदी
'पराग' धुल जाती है वो कुछ दिनों में मगर
छोड़ जाती है ख़ुशबू संग, मेहँदी
कठिन शब्द: उमंग – जोश · दंग – हैरान