वो चाँदनी रात
कितनी थी रूहानी, वो चाँदनी रात
कितनी थी सुहानी, वो चाँदनी रात
उसका चेहरा, चाँद का चेहरा, दोनों इक-से
किसको कहूँ दीवानी, वो चाँदनी रात
चाँद की इक किरन ने जो हम दोनों को छुआ
बन गई सदियों की कहानी, वो चाँदनी रात
'पराग' अब अमावस भी आए, तो क्या ग़म
दिल में है वो निशानी, वो चाँदनी रात
कठिन शब्द: रूहानी – आत्मा को छूने वाली · अमावस – बिना चाँद की रात