छुप-छुप के
उसका रोज़ नया इक बहाना, छुप-छुप के
मेरा गली के मोड़ तक आना, छुप-छुप के
दुनिया की नज़रों से बच के मिले हम
जैसे चोर कोई ख़ज़ाना, छुप-छुप के
जो चाँद ने देखा, वो किसी से न कहा
उसको भी आता है निभाना, छुप-छुप के
'पराग' अब तो खुले में मिलते हैं, फिर भी
याद आता है वो ज़माना, छुप-छुप के
कठिन शब्द: निभाना – साथ देना, राज़ रखना