उसकी हँसी
चूड़ियों की जैसे इक खनक, उसकी हँसी
बादलों में बिजली की चमक, उसकी हँसी
उदास घर में जब भी वो खिलखिलाई
भर गई हर कोने में महक, उसकी हँसी
उसकी इक हँसी से जो रौशन हुआ दिल
उससे सूरज ने भी ली दमक, उसकी हँसी
'पराग' दुनिया की हर दौलत कम लगे
पा जाऊँ बस वो इक झलक, उसकी हँसी
कठिन शब्द: खनक – मीठी आवाज़ · दमक – चमक