उसकी आँखें
मयख़ाने का भरा इक जाम, उसकी आँखें
सुरमई-सी कोई ढलती शाम, उसकी आँखें
कुछ न कहें, फिर भी सब कुछ कह जाएँ
बिन लफ़्ज़ों का इक पैग़ाम, उसकी आँखें
उनकी गहराई में जो उतरा इक बार
उसे दिखा अनंत का मक़ाम, उसकी आँखें
'पराग' दुनिया ने पूछा, तेरी इबादत क्या है?
मैंने लिया बस इक नाम, उसकी आँखें
कठिन शब्द: मयख़ाना – शराबख़ाना · जाम – प्याला · सुरमई – काजल के रंग की · पैग़ाम – संदेश · मक़ाम – ठिकाना · इबादत – पूजा