उसकी हाँ
सूखे दिल में ले आई बहार, उसकी हाँ
मेरी बेचैनी को दे गई क़रार, उसकी हाँ
सर झुकाया, पलकें गिराईं, होंठ हिले
इतने में छुपा था सारा प्यार, उसकी हाँ
इक छोटे-से लफ़्ज़ में जैसे बसा हो
सारी कायनात का इक़रार, उसकी हाँ
'पराग' उस दिन से हर सुबह लगती है ईद
हर रात लगे जैसे त्योहार, उसकी हाँ
कठिन शब्द: इक़रार – स्वीकार · क़रार – चैन · कायनात – ब्रह्मांड