उसकी गोद में
मिलता है जो सुकून, आराम, उसकी गोद में
ढल जाती है हर थकी शाम, उसकी गोद में
उँगलियाँ जब बालों में फेरे धीरे-धीरे
भूल जाऊँ अपना भी नाम, उसकी गोद में
दुनिया भर की दौड़ से थक के जब लौटा
मिला मुझको अनंत का मक़ाम, उसकी गोद में
'पराग' मौत भी आए, तो बस इतनी दुआ है
आए तो इसी अंजाम, उसकी गोद में
कठिन शब्द: मक़ाम – ठिकाना · अंजाम – अंत