बस स्टॉप पर
रोज़ सुबह करते थे इंतज़ार, बस स्टॉप पर
देखते थे उसको बार-बार, बस स्टॉप पर
बस आती, तो वो चढ़ जाती, मैं रह जाता
छूट जाती थी मेरी बस हर बार, बस स्टॉप पर
भीड़ में भी जो इक पल नज़रें मिलीं
उस इक पल में मिला अनंत का दीदार, बस स्टॉप पर
'पराग' अब तो गाड़ी है, ड्राइवर है
फिर भी याद है वो प्यार, बस स्टॉप पर
कठिन शब्द: दीदार – दर्शन