छुपा रखा है
दिल में इक गहरा राज़, छुपा रखा है
हर धड़कन में इक साज़, छुपा रखा है
वो सामने से गुज़रे, तो नज़रें झुका लूँ
अपनी आँखों का अंदाज़, छुपा रखा है
जैसे धरती ने अपने भीतर रखी है आग
वैसे इक सृष्टि का आग़ाज़, छुपा रखा है
'पराग' कह दूँ, तो शायद टूट जाए सब
इसीलिए ये नाज़, छुपा रखा है
कठिन शब्द: राज़ – भेद · साज़ – वाद्य · सृष्टि – संसार · आग़ाज़ – शुरुआत · नाज़ – गर्व, नख़रा