ट्रेन में
इक अनजाना-सा चेहरा मिला, ट्रेन में
बातों का चल पड़ा सिलसिला, ट्रेन में
खिड़की के बाहर भागते रहे पेड़, खेत
घटता गया हर इक फ़ासला, ट्रेन में
पटरियों की धड़-धड़ में दिल की धड़कन मिली
जैसे सदियों का था ये क़ाफ़िला, ट्रेन में
'पराग' स्टेशन पे वो उतरी, मैं चलता रहा
उम्र भर का दे गई इक गिला, ट्रेन में
कठिन शब्द: सिलसिला – क्रम · फ़ासला – दूरी · क़ाफ़िला – यात्रियों का दल · गिला – शिकायत