बरसों बाद
वो चेहरा, वो हँसी, वही, बरसों बाद
अधूरी-सी इक बात कही, बरसों बाद
दोनों के बालों में अब चाँदी उतरी है
आँखों में पर चमक रही, बरसों बाद
जैसे कोई तारा जो सदियों पहले बुझा
उसकी रौशनी अब पहुँची, बरसों बाद
'पराग' जो छूटा था, वो लौट न सका, लेकिन
दिल की इक गाँठ खुली, बरसों बाद
कठिन शब्द: गाँठ – उलझन