बुढ़ापे में
सफ़ेद हो गए हैं बाल, बुढ़ापे में
फिर भी लाल हैं उसके गाल, बुढ़ापे में
दवा की गोलियाँ गिन-गिन के देता हूँ
रखता हूँ उसका ख़याल, बुढ़ापे में
झुर्रियों के बीच जो मुस्कान खिली
उसमें दिखा अनंत का जमाल, बुढ़ापे में
'पराग' जवानी तो इक झोंका था बस
असली इश्क़ है ये कमाल, बुढ़ापे में
कठिन शब्द: जमाल – सुंदरता