कवि पराग

श्रेणी: इश्क़ · विषय-सूची

पड़ोस की खिड़की

विषय 0140 · श्रेणी: इश्क़

उस खिड़की में

कविता 279 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.4/4

रोज़ दिखता था इक चेहरा, उस खिड़की में
माँ का रहता था कड़ा पहरा, उस खिड़की में

परदे की ओट से वो झाँकती, मुस्काती
रंग चढ़ता था बड़ा गहरा, उस खिड़की में

शाम की धूप जब उसके बालों पे पड़ी
सूरज भी हो गया सुनहरा, उस खिड़की में

'पराग' अब वो खिड़की बंद है बरसों से
पर दिल अब भी है वहीं ठहरा, उस खिड़की में

कठिन शब्द: पहरा – चौकसी · ओट – आड़

नीला परदा

कविता 280 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.8/4

सामने वाली खिड़की पर इक नीला परदा लहराता था
उसके पीछे से इक चेहरा मुझको रोज़ बुलाता था

न कभी बात हुई, न कभी नाम पता चल पाया
बस इक मुस्कान का रिश्ता, जो मेरे दिल को भाया

उस इक खिड़की की चौखट में मेरी सारी दुनिया थी
जैसे इक छोटे फ़्रेम में किसी ने पूरी कायनात सिली थी

'पराग' इक दिन वो खिड़की ख़ाली, परदा भी उतर गया
पर उस नीले रंग में मेरा सारा बचपन ठहर गया

कठिन शब्द: चौखट – दरवाज़े या खिड़की का ढाँचा · कायनात – ब्रह्मांड