इक ही
वो मंदिर जाए, मैं मस्जिद, फिर भी दुआ इक ही
उसके राम, मेरा रहीम, फिर भी ख़ुदा इक ही
लोगों ने खींच दीं दीवारें, सरहदें, हदें
पर दोनों के दिल की धड़कन की सदा इक ही
उसकी आरती की लौ, मेरी इबादत का चराग़
दोनों से उठती है रौशनी की अदा इक ही
'पराग' दुनिया ने कहा, अलग हो जाओ
हमने कहा, हर साँस की है हवा इक ही
कठिन शब्द: सरहद – सीमा · सदा – आवाज़ · इबादत – पूजा · चराग़ – दीया · अदा – अंदाज़