फ़क़ीर और रानी
वो महलों की रानी, मैं इक फ़क़ीर था
वो सोने की चिड़िया, मैं इक लकीर था
उसके हाथ में हीरे, मेरे हाथ में छाले
फिर भी उस पे मेरा दिल असीर था
दौलत के तराज़ू पे जो तौला गया इश्क़
पलड़ा मेरा भारी, मैं ही अमीर था
'पराग' उसने महल छोड़ा, मेरी झोंपड़ी आई
उस दिन से मेरा घर ही कश्मीर था
कठिन शब्द: फ़क़ीर – साधु, निर्धन · असीर – क़ैदी · पलड़ा – तराज़ू का हिस्सा