आँखों-आँखों में
हो गई सारी बात, आँखों-आँखों में
इक पूरी मुलाक़ात, आँखों-आँखों में
भरी महफ़िल में भी किसी को ख़बर न हुई
कट गई सारी रात, आँखों-आँखों में
इक नज़र में जो कहा, वो सदियों में न कहें
सिमट आई कायनात, आँखों-आँखों में
'पराग' लफ़्ज़ तो बस शोर हैं दुनिया का
असली है ये सौग़ात, आँखों-आँखों में
कठिन शब्द: महफ़िल – सभा · कायनात – ब्रह्मांड · सौग़ात – तोहफ़ा