अना
दो दिलों के बीच खड़ी इक दीवार, अना
हर छोटी बात पे इक तकरार, अना
वो भी झुक न सकी, मैं भी झुक न सका
दोनों के लब पे था इंकार, अना
आसमाँ भी झुक के छूता है धरती को
इश्क़ में सबसे बड़ी हार, अना
'पराग' अना ने बहुत कुछ छीना मुझसे
अब तो छोड़ दिया ये हथियार, अना
कठिन शब्द: अना – अहंकार · तकरार – बहस · लब – होंठ · इंकार – मना करना