मेरी इबादत
तेरा इक दीदार, मेरी इबादत
तुझसे सच्चा प्यार, मेरी इबादत
न मंदिर की घंटी, न मस्जिद की अज़ान
बस तेरा इंतज़ार, मेरी इबादत
जिसने इक दिल को सच्चे मन से चाहा
उसने पा लिया करतार, मेरी इबादत
'पराग' लोग माला जपें, तस्बीह फेरें
मैं लूँ बस नाम-ए-यार, मेरी इबादत
कठिन शब्द: दीदार – दर्शन · इबादत – पूजा · अज़ान – नमाज़ की पुकार · करतार – सृष्टिकर्ता · तस्बीह – माला · नाम-ए-यार – प्रिय का नाम